Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारतका अध्ययन के आधार पर नया आयाम देने की पहलकदमी होगी : संयोजक डॉ. भेष बहादुर थापा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ८ अक्टूबर ।
नेपाल–भारत प्रबुद्ध समूहों की बैठक आज संपन्न हुई है । दो दिनों तक चली इस बैठक में सन् १९५० की शांति तथा मैत्री संधि, सीमा व्यवस्थापन और सुरक्षा, जलस्रोत, दो देशों के राष्ट्रीय हित लगायत विषयों पर सौहार्द तौर पर विचार–विमर्श होने की जानकारी नेपाली समूह के संयोजक डॉ. भेष बहादुर थापा ने दी ।
इस संबंध में जानकारी साझा करने के लिए बुलाए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. थापा ने बताया कि दोपक्षीय विषय को अध्ययन के आधार पर नया आयाम देने की पहलकदमी हो रही है ।
बैठक में नेपाली समूह में संयोजक थापा, सांसद राजन भट्टराई, पूर्व मंत्री नीलांबर आचार्य और पूर्व सचिव सूर्यनाथ उपाध्याय थे, जबकि भारतीय समूह में संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता भगत सिंह कोसियारी, प्रा. महेंद्र पी. लामा और भुवन चंद्र उप्रेती शामिल थे ।
आज ही दोनों समूहों के सदस्यों ने उप–प्रधान एवं परराष्ट्र मंत्री कृष्ण बहादुर महरा के साथ मुलाकात कर बैठक के विचार–विमर्शों के बारे में बताया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *