Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन आयोग और एमाले द्वारा सरकार को चेतवानी

 

काठमांडू, २४ आश्वीन । प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधीप्रसाद यादव और नेकपा एमाले ने चेतावनी दिया है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा चुनाव परिवर्तन संबंधी कोई भी अप्रिय निर्णय न करे । मंगलबार काभ्रे, धुलिखेल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधन करते हुए प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डा. अयोधी प्रसाद यादव ने कहा है– ‘प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन की सम्पूर्ण काम अन्तिम चरण में पहुँच चुका है । निर्वाचन आयोग की अपेक्षा है कि ऐसी अवस्था में सरकार कोई भी अप्रिय निर्णय न करे ।’ डॉ. यादव मुख्य निर्वाचन अधिकृत और निर्वाचन अधिकृत के लिए धुलिखेल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे । चुनावी तिथि परिवर्तन संबंधी प्रसंग का लक्षित करते हुए उन्होंने यह बात कहा है ।
इसीतरह इधर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले ने भी सरकार को चेतावनी दी है कि चुनावी तिथि परिवर्तन संबंधी किसी मी निर्णय को एमाले स्वीकार करने वाला नहीं है । मंगलबार संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में सम्पन्न पार्टी स्थायी किमिट बैठ ने यह चेतावनी दिया है । बैठक का निष्कर्ष सुनाते हुए पार्टी उपाध्यक्ष भीम रावल ने कहा है कि निर्वाचन तिथि परिवर्तन संबंधी काम संविधान, कानुन और निर्वाचन आचारसंहिता विपरित होगा, इसीलिए यह स्वीकार नहीं हो सकता ।
स्मरणीय है, पिछली बार यह समाचार सनसनी मचा रही है कि प्रधानमन्त्री देउवा मार्गशीर्ष १० गते के लिए तय चुनावी तिथि परिवर्तन करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति से भी बातचीत की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com