Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज व्यवस्थापिका संसद् की अंतिम बैठक, अब नहीं रहेगे ६०१ सांसद

 

काठमांडू, २६ आश्वीन । व्यवस्थापिका संसद की अन्तिम बैठक आज हो रही है । कल शनिबार से संसद् संवैधानिक रुप में नहीं रहेगी । अर्थात् कल के बाद देश में ६०१ संसद भी नहीं रहेगे । संविधानसभा से रुपान्तरित संसद में अभी ६०१ सांसद तो नहीं है, लेकिन संवैधानिक रुप में संसदों की संख्या ६०१ ही है ।
संविधानसभा से संविधान जारी होने के बाद संवैधानिक रुप में ही संसद की आयु आगामी माघ ७ गते तक के लिए निर्धारित हुई थी । लेकिन उससे पहिले ही प्रतिनिधिसभा निर्वाचन हो रहा है । संविधान में उल्लेख है कि प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के लिए उम्मीदवार मनोनयन के एक दिन पहले संसद् स्वतः विघटित हो जाएगी । आइतबार (आश्वीन २९ गते) उम्मेदवारों की मनोनयन हो रहा है । इसीलिए कल शनिबार से संसद् स्वतः विघटित हो जाएगी । इसीलिए आज शुक्रबार संसद अंतिम बैठक हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com