Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनआरएन अध्यक्ष में भवन भट्ट विजयी

 

काठमांडू, ३१ आश्वीन । गैरआवसीय नेपाली संघ के अध्यक्ष में भवन भट्ट विजयी हुए है । भट्ट निवर्तमान उपाध्यक्ष हैं । सोमबार सम्पन्न निर्वाचन में उन्होंने अपने निकटतम प्रत्यासी जमुना गुरुङ को पराजित किया है । इसीतरह उपाध्यक्ष में कुमार पन्त और कुल आचार्य निर्वाचित हुए है । महिला उपाध्यक्ष में सपिला राजभण्डारी, महासचिव में बद्री केसी, कोषाध्यक्ष में हिक्मत थापा और सह–कोषाध्यक्ष में सोम सापकोटा विजयी हुए है । विजयी अधिकांश पदाधिकारी भट्ट प्यानल के ही हैं ।

यह भी पढें   रसुवा की बाढ़ का संदेश : विकास बनाम प्रकृति नहीं, प्रकृति के साथ विकास चाहिए : श्वेता दीप्ति


इसीतरह सचिव में डीबी क्षेत्र और जानकी गुरुङ, महिला संयोजक में रजनी प्रधान और युवा संयोजक में सुदन थापा विजयी हुए हैं । अमेरिका क्षेत्रीय संयोजक में गौरी जोशी, एशिया प्रशान्त क्षेत्रीय संयोजक में किरणविक्रम थापा और युरोप क्षेत्रीय संयोजक में शिव बरुवाल विजयी हुए हैं । नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो साल के लिए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com