Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नयां शक्ति और कांग्रेस के बीच चुनावी तालमेल !

 

काठमंडू, ३१ आश्वीन । नेपाली कांग्रेस और नयां शक्ति पार्टी के बीच चुनावी तालमेल के लिए तैयारी हो रही है । नयां शक्ति पार्टी के संयोजक डॉ. बाबुराम भट्टराई और नेपाली कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच इस विषय में विचार–विमर्श हो रहा है । डॉ. भट्टराई ने कांग्रेस के साथ प्रतिनिधिसभा के लिए १५ सिट मांगा है । लेकिन प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा अन्तरिक बैठक में व्यस्त होने के कारण इसमें अन्तिम निर्णय नहीं हो पाया है । नयां शक्ति स्रोत का कहना है कि डॉ. भट्टराई के प्रस्ताव में कांग्रेस नेता सकारात्मक हैं ।

यह भी पढें   श्रीराम जानकी म्यूजिकल ग्रुप के संगीत प्रशिक्षण कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ


स्मरणीय है, नयां शक्ति नेपाल इससे पहले वाम गठबंधन के साथ चुनावी तालमेल करने के लिए गया था । उस समय नयां शक्ति ने प्रतिनिधिसभा के लिए १५ और प्रदेशसभा के लिए ३० सिट मांगा था, लेकिन वाम गठबंधन ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार किया, उसके बाद नयां शक्ति गठबंधन से अलग हो गया । चुनावी तालमेल के संबंध में आज भी नेपाली कांग्रेस और नयां शक्ति के बीच विचार–विमर्श होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com