Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गच्छदार को गद्दार करार, दो नम्बर प्रदेश के जिला अध्यक्ष कांग्रेस में नहीं जाएंगे

 

काठमांडू, ३१ आश्वीन । विजय गच्छदार नेतृत्व में रहे नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम और नेपाली कांग्रेस के बीच सोमबार पार्टी एकीकरण किया गया । लेकिन लोकतान्त्रिक फोरम के अधिकांश जिला अध्यक्ष (दो नम्बर प्रदेश के) ने एकीकरण पर असन्तुष्टि जताते हुए कहा है कि वे लोग कांग्रेस में नहीं जाएंगे । असन्तुष्ट नेताओं को यह भी कहना है कि गच्छदार ने मधेश के साथ गद्दारी किया है । उन लोगों ने कहा है कि गच्छदार ने पार्टी एकता करने से हम लोगों कांग्रेस में जानेवाला नहीं हैं ।

यह भी पढें   डा. शेखर कोइराला द्वारा कांग्रेस में एकता बनाए रखने के लिए भेजे गए प्रस्ताव


नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम के धनुषा जिल्ला संयोजक उमाशंकर अगरिया लगायत अधिकांश पदाधिकारी पार्टी एकीकरण से सन्तुष्ट नहीं हैं । उन लोगों ने कहा है कि गच्छदार ने पहचान का मुद्दा परित्याग किया है और पहचान विरोधी कांग्रेस के साथ एकता की है । गच्छदार से असन्तुष्ट अब्दुल शेख जयनारायण मण्डल और रुक्मणी देवी मण्डल आदि नेता फोरम नेपाल प्रवेश करने जा रहे हैं । सर्लाही जिला का हालत भी ऐसा ही है । सर्लाही जिला अध्यक्ष रामवली राय यादव, सप्तरी जिला अध्यक्ष शैलेश चौधरी, रौतहट जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, बारा जिला उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता भी पार्टी एकीकरण के विपक्ष में हैं । समाचार स्रोतका कहना है कि असन्तुष्ट नेता अन्य पार्टी में प्रवेश करने की तैयारी में लगे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed