Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव स्थगित करने का षडयन्त्र हो रहा है : गृहमंत्री शर्मा

 

काठमां, ३१ आश्वीन । सुबह से ही समाचार आ रहा था कि माओवादी पार्टी से सरकार में शामील मन्त्री आज इस्तिफा दे रहे हैं । लेकिन यह समाचार माओवादी ने गलत साबित कर दिया है । माओवादी ने निर्णय किया है कि माओवादी सरकार में ही रहेगा । गृह मन्त्रालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में गृहमन्त्री जनार्दन शर्मा ने कहा– ‘हां, माओवादी सरकार से वापस होने की तैयारी में थी, लेकिन सूचना प्राप्त हो गई कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा चुनाव की तिथि परिवर्तन करना चाहते हैं । इसलिए अब माओवादी सरकार से वापस होनेवाला नहीं है ।’ गृहमन्त्री शर्मा ने आगे कहा– ‘चुनाव की तिथि परिवर्तन करने का षडयन्त्र हो रहा है । यह बात जनता को पता होना चाहिए । मैं जनता के प्रति उत्तरदायी हूं, इसीलिए यह बात बता रहा हूं ।’ उनका कहना है कि षडयन्त्र रोकने के लिए भी माओवादी सरकार में रहना जरुरी है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

स्मरणीय है– आज ही प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच भेटवार्ता हुआ थी । समाचार स्रोतका मानना है कि उस समय प्रधानमन्त्री देउवा ने प्रचण्ड को माओवादी मन्त्री वापस करने के लिए धम्की दिया था । नहीं तो माओवादी मन्त्रियों को विना विभागीय बनाने की धम्की देउवा ने दिया था । माओवादी नेताओं मानना है कि कम से कम कार्तिक ५ गते तक माओवादी सरकार में रहना चाहिए । उस दिन प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए मनोनयन दर्ता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com