Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस द्वारा निर्मित गठबंधन ‘प्रतिक्रियावादी’ : ओली

 

काठमांडू, ३१ आश्वीन । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व में निर्मित लोकतान्त्रिक गठबंधन प्रतिक्रियावादियों का गठबंधन है । युवा संघ नेपाल द्वारा काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने यह बात बताया है । कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘पहले–पहले मजदूर लोग कहते थो कि सारे विश्व का मजदूर एक हों, अभी कांग्रेस कह रहा है कि सारे विश्व की प्रतिक्रियावादी एक हों ।’
एमाले को प्रथम पार्टी बताते हुए ओली ने कहा कि देश भर एमाले का १४ हजार निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘अब दो महिना के बाद संसद में भी बहुमत प्राप्त पार्टी बनने जा रहा है ।’ ओली ने कहा कि एमाले की ताकत के कारण दक्षिणपन्थी शक्ति में घवराहट पैदा हो रही है । कार्यक्रम में एमाले नेता माधवकुमार नेता ने कहा कि अब जनता के पास एमाले और माओवादी गठबंधन का कोई भी विकल्प नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com