Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दलाइ लामा से किसी भी देश या संगठन की मुलाकात संगीन अपराध, चीन

 

 

चीन ने तिब्बती बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को लेकर वैश्विक नेताओं को चेतावनी दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक चीन की सत्ताधारी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के नेता झांग यीजियांग ने कहा, ‘अगर किसी देश या संगठन का कोई व्यक्ति दलाई लामा से मिलता है तो यह हमारी नजरों में चीनी जनता की भावनाओं के साथ गंभीर अपराध होगा.’ चीन तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा को अलगाववादी मानता है.

यह भी पढें   मीडिया कार्यालयों के बाहर 'संदिग्ध वाहन' खड़े किए जाने पर राजनीतिक दलों में आक्रोश, सरकार पर साधा निशाना

चीनी नेता झांग यीजियांग ने व्यक्तिगत आधार पर विदेशी नेताओं और अधिकारियों के दलाई लामा से मिलने पर ऐतराज जताया है. पार्टी की पांच वर्षीय बैठक से इतर बातचीत में उन्होंने कहा कि कोई भी विदेशी व्यक्ति ऐसी तमाम गतिविधियों के दौरान भी अपनी सरकार का ही नुमाइंदा होता है. झांग यीजियांग ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दुनिया की सभी सरकारें इस बारे में सावधान रहेंगी और चीन के साथ अपनी मित्रता और चीन की संप्रभुता को ध्यान में रखेंगी.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *