Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छठ व्रत का प्रारम्भ मंगलवार होगा नहाय खाय

 

२३ अक्टुवर

छठ पूजा व्रत चार दिन तक चलता है। मंगलवार को नहाय खाय होगा, जिसके तहत महिलाएं सुबह स्नान करके अरबा चावल, चने की दाल व लौकी की सब्जी खाती हैं। खाने में लहसुन प्याज नहीं होता है और सब्जी भी सेंधा नमक से तैयार की जाती है।

छठ पूजा के लिए बांस या पीतल की सूप, बांस के फट्टे से बने दौरा, डलिया, डगरा, पानी वाला नारियल, गन्ना, सुथनी, शकरकंदी, हल्दी, अदरक, नाशपाती, नींबू बड़ा, शहद की डिब्बी, पान, साबूत सुपारी, कैराव, सिंदूर, कपूर, कुमकुम चावल, अक्षत के लिए चन्दन व मिठाई आदि खरीदी जाती है। इसके पहले दिन मंगलवार को नहाने खाने की विधि होती है। घरों में महिलाएं खाना तैयार करती हैं।

यह भी पढें   जनमत पार्टी के अध्यक्ष में डॉ. सीके राउत पुनः निर्वाचित

 

25 अक्टूबर को खरना किया जाएगा। खरना में व्यक्ति को पूरे दिन का उपवास रखता है। शाम के समय गन्ने का रस या गुड़ में बने हुए चावल की खीर का प्रसाद के रूप में सेवन किया जाता है। 26 अक्टूबर को अस्ताचलगामी और 27 अक्टूबर उगते सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com