Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर चुनाव रुक जाएगा तो संसद पुनस्थापित हो जाएगा: प्रचण्ड

 

काठमांडू, ९ कार्तिक । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अगर सर्वोच्च अदालत के कारण चुनाव रुक सकता है तो विघटित संसद पुनस्थापित भी हो सकता है । प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा के लिए अलग–अलग मतपत्र संबंधी सर्वोच्च द्वारा जारी फैसला के प्रति टिप्पणी करते हुए उन्होंने यह बात बताया है । अध्यक्ष प्रचण्ड विहीबार काठमांडू में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधन कर रहे थे ।
माओवादी नेता लक्ष्मण पन्त द्वारा लिखित पुस्तक ‘आधुनिक नेपालको इतिहास’ विमोचन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह बात बताया है । कार्यक्रम में उन्होंने कहा– ‘मनोनयन दर्ता हो चुका है, अगर ऐसी अवस्था में सर्वोच्च के कारण ही चुनाव स्थगित हो सकता है तो विघटिच संसद भी पुनस्थापित हो सकता है ।’ स्मरणीय है, इसके संबंध में आज ही साम माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष प्रचण्ड और एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली संयुक्त पत्रकार सम्मेलन कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed