Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज ५२ के हाे गए शाहरुख खान । दाेस्ताें ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें

 

Shahrukh Khan के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें, करण की Alibaug diaries देखिए
शाहरुख़ खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर करीबी दोस्तों और बॉलीवुड सितारों को अलीबाग में पार्टी दी।

कलमुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान का आज जन्मदिन है। शाहरुख़ 52 साल के हो गए हैं। और इसका जश्न अलीबाग में हुआ। इसमें बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए और खूब धमाल किया।

शाहरुख़ खान ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई के पास अलीबाग में दी। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त से लेकर बॉलीवुड ने शिरकत की। खास बात यह भी है कि इस पार्टी में स्टार डॉटर्स का भी टशन जारी रहा। हाल ही में करण जौहर और सोहेल खान की पत्नी सीमा खान ने पार्टी की कई फोटो शेयर की हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं यह खूबसूरत तस्वीरें जिसमें शाहरुख़ और बाकी सितारे जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

 

सीमा खान ने शाहरुख़ की पार्टी के दौरान की यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें शाहरुख़ की पत्नी और संजय कपूर की पत्नी महीप भी साथ हैं।

इस तस्वीर को भी सीमा ने शेयर किया है जिसमें सुजैन भी नज़र आ रही हैं। अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें जो करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

इस तस्वीर में करण जौहर के साथ अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन दिखाई दे रही हैं।

करण जौहर ने बहुत सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो हम आपतक पहुंचा रहे हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कटरीना और आलिया जश्न के मूड में हैं। वहीं पीछे शाहरुख़ के बेटे अबराम नज़र आ रहे हैं।

 इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख़ के हाथों में कैमरा है और पोज़ करण दे रहे हैं। शाहरुख़ ने इस मौके पर अपने खास दोस्त करण की तस्वीरें कैमरे में कैद की।

एेसा कहा जा सकता है कि, करण ने इंस्टाग्राम के जरिए इस सेलिब्रेशन के बेस्च मोमेंट्स को शेयर किया है। इस तस्वीर में आप दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को देख सकते हैं।

यह तस्वीर बॉलीवुड में स्टारडॉटर्स की गैंग को दर्शाती है। हमने आपको पहले भी इस गैंग की तस्वीरें दिखाई थीं। अब करण ने जो तस्वीर शेयर की है यह डायरेक्ट सेलिब्रेशन की है। इसमें आप शाहरुख़ की बेटी सुहाना, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और संजय कपूर की बेटी शहाना कपूर को सुजैन के साथ देख सकते हैं।

शाहरुख़ और करण जौहर की दोस्त फराह खान इस मौके पर खास तौर पर मौजूद थीं। फराह के साथ करण ने तस्वीर साझा की है जिसमें दीपिका और आलिया भी मस्ती करती नज़र आ रही हैं।

इस सेलिब्रेशन का हिस्सा खूबसूरत मलाइका अरोड़ा भी बनी।

करण जौहर ने आखिरी तस्वीर नेहा धूपिया के साथ शेयर की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *