Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत चीन का एक अहम पड़ोसी देश

 

बीजिंग, आइएएनएस।

हालिया समय में चीन और भारत के द्विपक्षीय संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। मगर इसे सुधारने के लिए चीन काम कर रहा है। यह बात चीनी सहायक विदेश मंत्री चेंग शियाओदोंग ने कही। उन्‍होंने कहा कि ‘चीनी गुणधर्म वाली पड़ोस कूटनीति’ के तहत संबंध सुधारने पर चीन काम कर रहा है।

चेंग ने भारत को एक अहम पड़ोसी देश बताया। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, भारत चीन का एक अहम पड़ोसी देश है। चीन भारत के साथ अपने संबंधों को बेहद महत्‍व देता है और हम पहले से ही चीनी गुणधर्म वाली पड़ोस कूटनीति के तहत द्विपक्षीय संबंधों के सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढें   पाकिस्तान से युरोप तक धोखा ही धोखा : डा.विजय दत्त

गौरतलब है कि चेंग और दूसरे मंत्री राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के 10 से 14 नवंबर तक वियतनाम और लाओस दौरे को लेकर मीडिया को जानकारी दे रहे थे। चिनफिंग 10 से 11 नवंबर तक वियतनाम में आयोजित होने वाली एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कॉपरेशन की बैठक में शामिल होंगे। पिछले महीने कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चाइना के नेशनल कांग्रेस द्वारा दोबारा राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद उनका यह पहला विदेश दौरा होगा।

गौरतलब है कि हाल ही में डोकलाम विवाद को लेकर भारत और चीन के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। चेंग ने कहा कि चिनफिंग के दौरे से नए युग में चीनी गुणधर्म वाली पड़ोस कूटनीति की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com