Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गच्छदार को टक्कर देनेवाली कौन है, भगवती चौधरी ?

 

काठमांडू, २०, कार्तिक । चुनाव के कुछ ही दिन पहले नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम (विजयकुमार गच्छदार) नेपाली कांग्रेस में प्रवेश किये । विश्लेषकों को मानना है कि हरदम सत्ता के करीब रहकर राजनीति करनेवाले गच्छदार ने इसबार ठान लिया कि अगर कांग्रेस प्रवेश नहीं करते तो चुनाव में विजय हासिल करना सम्भव नहीं है । इसीलिए वह कांग्रेस प्रवेश किए है । और सुनसरी निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से प्रतिनिसभा के लिए टिकट भी प्राप्त किए हैं । लेकिन उनके लिए यहां चुनाव जीतना उतना सहज नहीं है ।

यह भी पढें   लोकतांत्रिक संघर्ष से प्राप्त उपलब्धियों को केवल इतिहास के पन्नों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए – गगन थापा


सुनसरी–३ से गच्छदार को टक्कर देनेवाली उम्मीदवार हैं– भगवती चौधरी । चौधरी वाम गठबंधन से साझा उम्मीदवार बनी हैं । वह नेकपा एमाले के पूर्व सांसद तथा केन्द्रीय सदस्य भी हैं । चौधरी वहीं उम्मीदवार हैं, जिन्होंने वि.सं. २०७० साल में सम्पन्न संविधानसभा निर्वाचन में गच्छदार से पंगा ली थी और न्यून मत से पराजित हुई थी । चार साल पहले गच्छदार ने १७ हजार ५ सौ २४ मत प्राप्त किया था और चौधरी ने १७ हजार १ सौ ६२ ।
उस समय चौधरी ने कहा था कि मतगणना में धाधली हो रही है, गच्छदार ने राज्यसंयन्त्र का दुरुपयोग किया है । उनका कहना है कि उस समय चौधरी की ओर से मतगणना स्थल में परिचालित प्रतिनिधियों को पुलिस ने लाठी लगाकर बाहर निकाला था । और २७ सौ मत बदर हो गई था । चौधरी कहती है– इसके पीछे गच्छदार का ही हाथ था, मुझे पराजित करने के लिए पुलिस की सहायता से इतने ज्यादा मत बदर की गई । आज आकर उन्हीं गच्छादार से चौधरी आमने–सामने हुई है । उनका कहना है कि अगर पहले की तरह गुण्डा लगाकर गड़बढी की जाती है तो मैं भी इस बार युथफोर्स लगाती हूँ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *