Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्या बालन ने की बडा खुलासा- एक मर्द लगातार मेरे ब्रेस्‍ट को घूरता रहा और फिर ….

 

मुंबई। अपने दमदार एक्‍टिंग के बल पर बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍ट्रेसेस में शामिल विद्या बालन इन दिनों फिल्‍मों के चलते नहीं बल्‍कि यौन शोषण पर दिए अपने बयानों से चर्चा पर हैं। एक इंटरव्‍यू में विद्या बालन ने कहा कि जब वो कॉलेज में थीं तो छेड़खानी का शिकार हुईं थी। अपनी नई फिल्‍म ‘तुम्हारी सुलु’ के सिलसिले में विद्या बालन ने नवभारत टाइम्‍स से खास बातचीत की। इसमें उन्‍होंने यौन शोषण, अपनी नाकामियों और शादीशुदा जिदंगी के बारे में खुलकर बात की। #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्‍पीड़न के बारे में जब विद्या से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यौन शोषण हमेशा से होता रहा है। अंतर यह है कि आज लोग इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। पहले इन बातों को दबा दिया जाता था। आज यह अच्छी बात है कि हर लड़की सोचती है कि वह अकेली नहीं है। आज वह खुद को दोषी मानने के बजाय दोषी का पर्दाफाश करती हैं। आइए बताते हैं विद्या ने क्‍या-क्‍या बातें बताईं।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

विद्या ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो कॉलेज में थीं तो एक बार वो भी छेड़खानी का शिकार हुई थीं। विद्या ने कहा कि जब मैं कॉलेज में थी, एक मर्द वीटी स्टेशन पर खड़ा था और मेरी तरफ देखे जा रहा था। वह लगातार मेरे ब्रेस्ट को घूर रहा था और फिर उसने मेरी तरफ देखकर आंख मारी। गुस्से के मारे मेरे तन-बदन में आग लग गई, मैं उसके पास दनदनाती हुई गई और उससे जाकर कहा,

‘आप मेरी तरफ ऐसे क्या घूर रहे हैं? आपने मुझे देखकर आंख क्यों मारी ? ये क्या छिछोरापन है?’


source:https://hindi.oneindia.com/news/india/an-army-officer-was-staring-at-my-breasts-vidya-balans-shocking-revelation-430884.html

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com