Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काशी में है बृहस्पति का मंदिर

 

महादेव के घर में बृहस्‍पति को स्‍थान

 

  

वाराणसी में दशाश्मेध घाट मार्ग और बाबा विश्वनाथ के निकट ही स्‍थित है गुरु मंदिर। बताते हैं कि ये मंदिर अति प्राचीन है। इसके महात्‍मय के चलते इस वृहस्पति मंदिर भक्तों का ताता लगा रहता है। काशी शिवशंकर का निवास स्‍थान बताया जाता है और वहीं पर बृहस्‍पति गुरू के मंदिर को भी स्‍थापित किया गया था। ये मंदिर काशी के सभी मंदिरों से सर्वोच्‍च स्‍थान पर स्‍थापित है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

 

स्‍वयं शिव ने दिया स्‍थान 

स्‍थानीय जानकारों की मानें तो पौराणिक कथा है कि जब महादेव ने काशी को अपनी राजधानी बनाया तब अनेक देवता भी यहां वास करने की इच्‍छा जताने लगे। सभी ने महादेव से अपने लिए स्थान का अनुरोध किया। तब भोलेनाथ ने निश्‍चय किया कि वे भगवान वृहस्पति को जो सभी देवों के गुरु है, को अपने निकट स्‍थान देंगे। महादेव ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ ही दूर पर उनको स्थान देने का निर्णय करते हुए उन्‍हें देवों में सर्वोच्च मानकर और नौ ग्रहों में सर्वश्रेष्‍ठ होने के चलते उनका मंदिर सभी से ऊंचा बनवाया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed