Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवेकशील साझा पार्टी प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी के पक्ष में

 

काठमांडू, २३ कार्तिक । विवेकशीला साझा पार्टी प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री के पक्ष में खड़ा हुआ है । प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा के लिए तय चुनावी घोषणापत्र में उसने यह बात कहा है । विवेकशील साझा पार्टी कल शुक्रबार अपनी चुनावी घोषणापत्र सार्वजनिक करने जा रहा है । सार्वजनिक होने की तैयारी में रहे घोषणपत्र में कहा है– ‘वेस्टमिन्स्टर मोडल में आधारित संसदीय प्रणाली के कारण अस्थिर सरकार, अप्राकृतिक सत्ता समीकरण जैसे विकृति बढ़ रही है, इस सन्दर्भ में प्रत्यक्ष निर्वाचित कार्यकारी प्रधानमन्त्री सहित की शासकीय स्वरुप उपर्युक्त रहेगा ।’

यह भी पढें   नेपाल के लिए भारत से आज ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगा वायुसेना का विमान


हाल जारी ‘राष्ट्रवाद’ संबंधी बहस में भी विवेकशील साझा ने आपत्ति किया है । उसने कहा है कि विभिन्न विश्लेषण के साथ अप्रिय ध्रुवीकरण की ओर ले जानेवाला बहस राष्ट्र के हित में नहीं है । विवेकशील साझा ने कहा है– सभी नागरिक के लिए आत्मसम्मान और सह–अस्तित्व को सुनिश्चित करना चाहिए, ‘नेपाल मेरा और नेपाल के लिए मैं’ इस नारे के साथ सभी में देश भक्ति का भावना जागृत करा कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर सकते हैं ।’ विवेकशीला साझा ने ‘सम्वृद्धि हमारे ही कार्यकाल में’ नारा तय किया है । उसने यह भी कहा है कि आगामी २० वर्ष के भीतर नेपाल मध्यम आय–युक्त मुलुक बन सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com