Mon. Jan 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराष्ट्रपति डॉ. यादव को ‘जन–आन्दोलन स्वर्ण पदक’ से अभिनन्दन

काठमांडू, २४ कार्तिक । पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामवरण यादव को ‘जन–आन्दोलन स्वर्ण पदक–२०७४’ से अभिनन्दन किया गया है । स्व. नेता गणेशमा सिंह की १०३वे जन्म जयन्ती के अवसर पर गणेशमान सिंह तथा जनआन्दोलन शहीद स्मृति शान्ति प्रतिष्ठान ने डॉ. यादव को अभिनन्दन किया है । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. यादव को अभिनन्दन से विभूषित किया ।


कार्यक्रम में २०४६ साल के जनआन्दोलन के कमाण्डर सिंह का शालिक में माल्यार्ण किया गया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कांग्रेस नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा कि प्रजातान्त्रिक आंदोलन में स्व. सिंह की भूमिका अतुलनीय रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘एकदलीय शासन व्यवस्था में विश्वास करनेवाले कम्युनिष्टों को बहुदलीय प्रजातन्त्र में लाने के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *