Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

केरुङ–काठमांडू रेलमार्ग निर्माण के लिए चीन तैयार

 

काठमांडू, २५ कार्तिक । केरुङ–काठमांडू रेलमार्ग निर्माण के लिए चीन सरकार तैयार हो गया है । लेकिन इसके लिए नेपाल सरकार को अग्रसरता लेनी पड़ेगी । नेपाल भ्रमण में आए चिनियाँ रेल नेटवर्क के उच्च अधिकारियों ने केरुङ–काठमांडू रेलमार्ग बनाने के लिए सम्भावित अध्ययन किया था । उक्त टोली ने बताया है कि रेलमार्ग निर्माण सम्भव है और उसके लिए २ खर्ब ७५ अर्ब रुपयां लगात लग सकता है । आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में यह समाचार है ।

यह भी पढें   सोने का चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार


तीन दिन तक स्थलगत अध्ययन कर २३ सदस्यीय चिनियां टोली ने संकेत किया है कि अब की अग्रसरता नेपाल सरकार को लेना है और इसमें सहयोग करने के लिए चीन तैयार है । अध्ययन टोली में तिब्बत में रेलमार्ग निर्माण करनेवाली कम्पनी में आवद्ध इन्जीनियर भी थे । स्मरणीय है, तिब्बतीय रेलमार्ग विश्व में उच्च स्थान में निर्मित और जटिल रेलमार्ग है । प्रस्तावित केरुङ–काठमांडू रेलमार्ग में प्रति घण्टा १२० किलोमिटर रेल चल सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *