काँग्रेस बहुमत के साथ अाएगी : श्रेष्ठ
नेपाली काँग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं उपप्रधानमन्त्री गोपालमान श्रेष्ठ ने कहा है कि आसन्न निर्वाचन से नेपाली काँग्रेस बहुमत लाएगी ।
नेपाल प्रेस युनियन स्याङ्जा द्वारा आज वालिङ मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन में स्याङ्जा क्षेत्र नं २ के प्रतिनिधिसभा के उम्मीदवार श्रेष्ठ ने कहा है कि कम्युनिष्ट पार्टी गठबन्धन अधिनायकवाद लाद्ने के लिए बनाया गया है । जनता काँग्रेस के साथ है अाैर पहले की ही तरह इस बार काँग्रेस काे वाेट देने के लिए अातुर है ।


