जनकपुर से पिस्तोल सहित ३ युवा गिरफ्तार
धनुषा, २० नवम्बर । जनकपुर से १ थान कटुवा पिस्तोल के साथ तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं । जनकपुर उपमहानगरपालिका–८ रामानन्द चौक स्थित पिक्चर पैलेस के सामने से उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है । नेपाल पुलिस के अनुसार जनकपुर उपमहानगरपालिका–१३ निवासी १६ वर्षीय शौरभ पटेल, महोत्तरी पिपरा गांवपालिका–२ निवासी १८ वर्षीय विकास यादव और महोत्तरी जिला बलवा नगरपालिका–२ निवासी १९ वर्षीय अतिष यादव को गिरफ्तार किया गया है ।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वे लोग शनिबार रात १० बजे हथियार ला रहे हैं, इसी सूचना के आधार में जिला पुलिस कार्यालय धनुषा से परिचालित विशेष क्राइम ब्रान्च समूह ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के ऊपर हाथहथियार तथा खरखजाना मुद्दा लगाकर आवश्यक अनुसंधान किया जा रहा है ।

