Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चुनाव के कारण पिता और पुत्र के बीच संपर्क विच्छेद

 

काठमांडू, २० नवम्बर । चुनाव के कारण पिता और पुत्र के बीच बातचीत ही बंद हो गया है । पिता चुनावी प्रचार–प्रसार में सक्रिय है और पुत्र पुलिस हिरासत में । लेकिन अभी तक पूर्व सांसद भी रहे पिता ने पुत्र के बारे में कोई भी हालचाल नहीं पुछा है । चुनाव के कारण ही आपसी दुश्मनी में रहनेवाले पिता और पुत्र हैं– काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ६ के उम्मीदवार झक्कुप्रसाद सुबेदी और उनके पुत्र सन्तोष सुबेदी ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात


झक्कुप्रसाद सुवेदी ने वाम गठबंधन की ओर से काठमांडू–६ में उम्मीदवारी दिया है, वह माओवादी केन्द्र के चर्चित नेता भी है । उन्होंने ही प्रथम संविधानसभा चुनाव में काठमांडू–२ से तत्कालीन एमाले महासचिव तथा पूर्वप्रधानमन्त्री माधवकुमार नेपाल को चुनाव में पराजित किया था । लेकिन सुबेदी का बेटा सन्तोष नेत्रविक्रम चन्द विप्लव माओवादी से आबद्ध हैं और चुनाव विरोधी गतिविधि में संलग्न हैं । सन्तोष विप्लव माओवादी के रोल्पा जिला सचिव हैं । चुनाव विरोधी गतिविधि में संलग्न होने के कारण ही सन्तोष को गत कार्तिक २२ गते पुलिस ने हिरासत में लिया था ।
लेकिन अभी तक पूर्व सांसद झक्कुने अपने पुत्र से सम्पर्क नहीं किया है । नहीं तो मिलने के लिए गए हैं, नहीं फोन ही किया है । पिता द्वारा की गई इस व्यवहार के प्रति असंतुष्टि जताते हुए सन्तोष ने कहा है– ‘पिता और पुत्र के बीच राजनीतिक मतभेद तो है, लेकिन हमारे संबंध सिर्फ राजनीतिक ही नहीं है । मैं उनका बेटा हूं । लेकिन उन्होंने आज तक मुझ से संपर्क नहीं किया ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *