Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब घर–घर में स्वास्थ्य सेवा

 

पवन जायसवाल/नेपालगन्ज (बांके) २३ नवम्बर 

बांके जिला की डुडुवा गावंपालिका ने अपनी प्रथम गावं सभा सम्पन्न किया है । सभा ने घर–घर में स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने की विशेष निति तथा कार्यक्रम भी पारित किया है । गांवपालिका निवासी बाढ़ प्रभावित तथा गरिबी, अशिक्षित और स्वास्थ्य सेवा में न्यून पहुंच रहें नागरिकों को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में विशेष नीति तथा कार्यक्रम सञ्चालन करने की निति लाया है ।
इसीतरह प्रत्येक घर के वालवालिका को कक्षा १० तक अनिवार्य शिक्षा, निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार के लिये सभी को स्वास्थ्य कार्ड वितरण संबंधी को भी प्रमुख प्राथमिकता में रखा गया है । सार्वजनिक नीति तथा कार्यक्रम अनुसार ५ वर्ष के भीत्तर हरेक घर–घर में जा कर प्रयोगशाला सहित की स्वास्थ्य सेवा दिया जाएग । गांवपालिका प्रमुख नरेद्र कुमार चौधरी (पप्पु) के अनुसार आवश्यक वजेट विनियोजन किया जाएगा । उन्हों ने कहा–‘स्वास्थ्य प्रयोगशाला व्यवस्थापन के लिए एक करोड रुपैया का बजट व्यवस्था की है । स्वास्थ्य सेवा की साथ–साथ शिक्षा की प्याकेज भी सञ्चालन किया जाएगा ।’ गावं सभा ने संस्थागत क्षमता विकास, सामाजिक विकास, कृषि, पशु और वन तथा वाताबरण क्षेत्र को भी प्राथमिकता में रखखर वजेट विनियोजन किया है ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नेदरलैंड्स की हार, मोरक्को का अंतिम १६ में प्रवेश


‘बाढ प्रकोप व्यवस्थापन के लिए हरेक वार्ड में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के लिए आश्रय स्थल निमार्ण के लिए विशेष बजेट व्यवस्था किया गया है’ प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत दिपक पौडेल ने बताया । इसीतरह डुडुवा गांवपालिका में पर्यटन विकास के लिए अच्छी सम्भावना है । यहां के झोरा जंगल और कम्दी की जंगल में पिनिक स्पोर्ट निमार्ण किया जा सकता है । इसके लिए भी गांवपालिका ने योजना बनाई है । ऐतिहासिक स्थल राप्ती नदी तट में हर साल दो बार मेला लगता है । यहां स्नान करने वाले श्रद्धालु को स्नान तथा व्यवस्थापन के लिए भी काम किया जाएगा । गांवपालिका प्रमुख चौधरीका कहना है कि इस नदी को हरिद्वार में जिस तरह का स्थान करनेका स्थान है, उसी तरहका बनाना है ।
गावंसभा ने आर्थिक वर्ष २०७४÷०७५ के लिए रु ३५ करोड से अधिक वजेट विनियोजन किया है । सब से अधिक पुर्वाधार विकास में रु. ६ करोड २० लाख ७ हजार वजेट विनियोजन किया है । उसी तरह सामाजिक विकास के लिए रु १ करोड ९२ लाख १५ हजार, आर्थिक विकास के लिये रु १ करोड ४० लाख ९१ हजार विनियोजन किया गया है । वातावरण तथा विपत व्यवस्थापन के लिये रु १ करोड २८ लाख १० हजार, संस्थागत विकास तथा सेवा प्रवाह तरफ रु २ करोड ८ लाख ९६ हजार वजेट विनियोजन किया गया है । इसी तरह वित्तिय व्यपस्थापन तथा सुशासन की ओर रु १२ करोड ८१ लाख और समपुरक बजेट ५ करोड विनियाजन किया गया है । गावंपालिका की ६ वार्ड में विभिन्न योजनाएं रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed