Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरी लोकप्रियता से भयभीत समूह ने मेरे ऊपर गोली प्रहार किया हैः राजलाल यादव

 

राजनारायण यादव/सिरहा, १ दिसम्बर
संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के तरफ से प्रतिनिधिसभा सदस्य के लिए सिरहा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ में उम्मीदवारी देनेवाले राजलाल यादव के ऊपर अज्ञात समूह ने गोली प्रहार किया है । बिहीबार लाहान में आयोजित चुनावी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नेता यादव भगवतीपुर होते हुए अपनी निवास की ओर लौट रहे थे । प्राप्त समाचार अनुसार रात ८ बजे यादव सवार स१च ७३० गाडी में झाड़ी से गोली प्रहार किया गया था ।

यह भी पढें   सूचना संकलन के दृष्टिकोण से ‘नेपाल किसी का प्ले ग्राउंड नहीं बनना चाहिए – अमरेशकुमार सिंह

गाडी की खिड्की में गोली लग गया है । उक्त समय में गाडी में सिर्फ ३ लोग सवार थे । गाडी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं । उम्मीदवार यादव ने हिमालिनी से बातचीत करते हुए कहा कि देश भर उम्मीदवारों के ऊपर हो रहे आक्रमण शंकास्पद और निन्दनीय है । उन्होंने आगे कहा– ‘अभी तक उम्मीदवारों के ऊपर जहां भी आक्रमण हो रहा है, अधिकांशतः कांग्रेस तथा मधेशवादी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के ऊपर आक्रमण हो रहा है, लेकिन एमाले के उम्मीदवारों के ऊपर आक्रमण नहीं हो रहा है । जिसके चलते आक्रमणकारी कौन है और उनका उद्देश्य क्या है, इसमें शंका पैदा हो रही है ।’ उनका यह भी कहना है कि उनके लोकप्रियता और सम्भावित चुनावी जीतसे भयभित समूह ने उनके ऊपर आक्रमण किया है ।

यह भी पढें   श्री रौनियार वैश्य बंधु समिति की अनूठी पहल, सावन में काँवरियों की सेवा शुरू


उम्मीदवार यादव ने कहा कि तराई–मधेश में मधेशवादी शक्तियों की लोकप्रियता बढ़ रही है । उन्होने कहा– ‘आम जनता मधेशवादी राजनीतिक दलों से आबद्ध उम्मीदवार को ही चुनाव जीताना चाहते हैं । तराई–मधेश निवासी जनता की हक–अधिकार रक्षा के लिए भी यह जरुरी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com