बाम गठबन्धन लोकतन्त्र के लिए घातक : देउवा
मनोज बनैता, सिरहा, १ डिसेम्बर ।

सिरहा के भगवानपुर मे चुनावी सभा काे सम्वोधित करते हुए प्रधानमन्त्री शेर बहादुर देउवा ने कहा कि वामगठबन्धन जनता को अनेक नारा और आश्वासन देकर उल्लू बनाने की फिराक मे है । असल मे बाम गठबन्धन ईस मुलुक काे एक कठाेर अधिनायकवाद की खाई मे धकेल्ना चाहता है । उन्हाेने ये भी कहा है कि वाम गठबन्धन लोकतन्त्र के लिए खतरे की घण्टी है ईसिलिए जनता काे लोकतन्त्र की रक्षा हेतु नेपाली काङ्ग्रेस काे ही जिताना हाेगा । प्रधानमन्त्री देउवा ने ये दावा किया है कि नेपाली काङ्ग्रेस इस निर्वाचन मे बहुमत लाकर मधेश मे रहे हुलाकी राजमार्ग काे पाँच वर्ष भीतर पूरा करके संचालन मे लाएगी । उन्हाेने ये भी वादा किया कि लहान-ठाडी छोटी नाका काे मूल नाका बनाया जाएगा अाैर उदयपुर काे भी नेपालटार तक पक्की सडक निर्माण करके इसमे जाेडा जाएगा । इसिलिए लोकतन्त्र काे सँस्थागत अाैर मधेशीयाें के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए नेपाली काङ्ग्रेस की जीत अनिवार्य है । नेपाली काङ्ग्रेस के नेता तथा सिरहा क्षेत्र नं. १ का प्रतिनिधि सभा के उम्मीदवार प्रदीप गिरि ने कहाँ कि मधेशी जनता का भारी मत नेपाली काङ्ग्रेस को ही जाएगी । और काङ्ग्रेस अगर स्थिर सरकार में रही तो पाँच साल के भीतर ही नेपाल रोजगार और विकास में आत्मनिर्भर होने का दावा नेता गिरि ने किया है । इसीतरह प्रतिष्ठित उद्योगपति विनोद चौधरी ने कहा कि सिर्फ नेपाली काङ्ग्रेस ही विकास निर्माण में अहम भूमिका खेल सकता है । उन्होने ये भी कहा कि नेपाल मे औद्योगिक क्रान्ति के बाधक कम्युनिष्ट ही हैं इसलिए मधेस सहित के समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था होना अति आवश्यक है । उन्होने मधेस मे कलकारखाना उद्योग स्थापना की बात कही और ये सम्भव है सिर्फ लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था मे इसिलिए नेपाली काङ्ग्रेस की जीत जरुरी है । चुनावी आमसभा मे नेपाली काङ्ग्रेस के नेता वालकृष्ण खाँड, चित्रलेखा यादव, पद्मनारायण चौधरी, प्रदेश सभा क्षेत्र नं. १ (क) के उम्मीदवार सन्तोष कुमार चौधरी, (ख) के उम्मीदवार देवनाथ यादव, क्षेत्रीय सभापति अचमितलाल चौधरी, नेविसङ्घका केन्द्रीय उपाध्यक्ष सञ्जय यादव लगायतक वक्ताओ ने अपने अपने मन्तव्य रखे थे ।

