पुष्पकुमार मुंदरा को मातृशोक
माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के प्रतिष्टित व्यवसायी पुष्पकुमार मुंदरा का ममतामयी माता चंदा देवी का निधन हो गया ।वह 83 वर्ष की थी । वह अपने पीछे पुत्र पुष्पकुमार ,पौत्र दीपक ,गोबिंद सहित भड़ा पूरा परिवार छोड़ गयी । बिराटनगर स्थित सिंघिया घाट में उनका दाह संस्कार किया गया । उमके निधन पर बिराटनगर जोगबनी के दर्जनों व्यवसायियो क्रमशः मंटु भगत ,ओमप्रकाश सिंह ,गोपाल राय ,भीम राय ,राजू राय के नंदकिशोर राठी , नारायण तापड़िया , नंदकिशोर तापड़िया नवल काबरा ,कमल तापड़िया ,दिलीप धारेवा ,पारस लुनिया ने शोक सम्बेदना जताया है ।


