मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने के अाराेप में सीके राउत समूह सहित १००० लाेग हिरासत में
काठमाडौँ–६ दिसम्बर
नेपाल प्रहरी द्वारा प्रतिनिधि तथा प्रदेशसभा निर्वाचन में व्यवधान उत्पन्न करने के अाराेप में एक हजार लाेगाें काे नियन्त्रण में लिया है ।
प्रहरी ने निर्वाचन नजदीक हाेने के क्रम में विभिन्न दल के प्रमुख, नेता, उम्मीदवार तथा कार्यकर्ता के उपर आक्रमण के अाराेप में देशभर के विभिन्न स्थान से ९५७ लाेगाें काे हिरासत में लिया है । नेकपा के ६०० अाैर सिके राउत समूह के १३ लाेग तथा अन्य ३४४ लाेगाें काे नियन्त्रण में लिया है ।
नेपाल प्रहरी के केन्द्रीय प्रवक्ता मनोज न्यौपाने ने कहा है कि निर्वाचन काे स्वच्छ अाैर भयरहित बनाने के लिए तथा उम्मेदवार तथा मतदाता की सुरक्षा के लिए नेपाल प्रहरी तत्पर है। उन्हाेंने कहा कि “निर्वाचन के लिए हम बुथ सुरक्षा टोली के अलावा पैदल टोली, मोबाइल टोली, सादा पोशाक टोली एव रिजर्भ टोली काे काम में लगाया है ।”


