गगन थापा पर बम विस्फाेट करने वाला गिरफ्तार
काठमाडौं ७ दिसम्बर
नेपाली कांग्रेस के युवा नेता तथा काठमाडौं ४ के उम्मीदवार गगन थापा पर चुनाव प्रचार के क्रम में बम प्रहार करने के आरोप में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी निकट के कार्यकर्ता काे प्रहरी के बिशेष ब्युरो ने पिस्तोल सहित हिरासत में लिया है ।
रवि गोले सहित छ लाेगाें काे हिरासत में लिया गया है। गोले विप्लव निकट नेकपा के युवा दस्ता ईन्चार्ज है ।
अन्य सिन्धुली के सम्पुर्ण उपनाम का विचारमान तामाङ, मकवानपुर का रोह नेपाली उपनाम महेश नेपाली, काभ्रे का विकेश लामा,नुवाकोट का राजिव तामाङ अाैर दोलखा का रोशन विष्ट है ।
गत सोमबार चुनावी प्रचार के क्रम में बुढानिलकण्ठ स्थित चपली में थापा काे लक्षित कर बिस्फोट कराया गया था। विस्फोट से चुनावी अभियान के ११ व्यक्ति घायल हुए थे ।


