सरलाही में मतदान के क्रम में काँग्रेस कार्यकर्ता द्वारा राजपा कार्यकर्ता पर अाक्रमण
सर्लाही, २१ मंसिर ।
मतदान के लिए लाइन में खडे राष्ट्रिय जनता पार्टी नेपाल के कार्यकर्ताअाें पर नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताअाें ने आक्रमण किया है । सर्लाही के कौडेना गाँवपालिका के फुलपरासी बुथ में कांग्रेस के कार्यकर्ताअाें ने आक्रमण किया है ।
जिसमें राजपा के तीन लाेग घायल हुए हैं । जिसमें एक महिला की अवस्था गम्भीर है ।
कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा आक्रमण हाेने पर स्थिति नियन्त्रण में लेने के लिए प्रहरी ने चार राउण्ड हवाई फायर किया । आक्रमण से राजपा के कार्यकर्ता सरोज कुमार यादव, मनोज कुमार यादव अाैर रामरती देवी यादव घायल हाे गए हैं।
रामरति का उपचार अभी जिला अस्पताल मलंगवा में हाे रहा है । झडप के बाद कुछ समय तक मतदान अवरुद्ध हाे गया था पर अभी मतदान जारी है ।


