नेपाली काँग्रेस बहुमत लाएगी : प्रधानमंत्री देउवा
काठमाडौं –७ दिसम्बर
प्रधानमन्त्री एवम् नेपाली काँग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा प्रदेशसभा अाैर प्रतिनिधिसभा निर्वाचन में बहुमत लाने का दावा किया है । प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा कि उन्हें प्रदेशसभा अाैर प्रतिनिधिसभा निर्वाचन सम्पन्न कराने का सुअवसर प्राप्त हुअा ।
डडेलधुरा में मतदान के बाद उन्हाेंने कहा कि निर्वाचन विरोधी शक्ति काे परास्त कर देश में निर्वाचन सम्पन्न कराने में वाे सफल हुए हैं ।
प्रधानमन्त्री देउवा ने मतदान करने के लिए आम मतदाता काे धन्यवाद भी व्यक्त किया ।


