Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऋषिदेव मुसहर समुदाय द्वारा प्रदेश अाैर प्रतिनिधी सभा चुनाव का बहिष्कार

 
काठमान्डू ७ दिसम्बर
 देश के मुख्य दलाें के प्रमुख तथा जिम्मेवार नेताअाें द्वारा मुसहर समुदाय के राजनितीक अधिकार को सुनिश्चित करने का काेई प्रयास नहीं करने के कारण माेर‌ग से नवलपरासी तक के मुसहर समुदाय ने अाज के चुनाव का वहिष्कार किया है ।   मुसहर समुदाय के समग्र उत्थान अभियान के संयोजक पचुलाल माझी ने कहा कि हम एेसा करने के लिए बाध्य हैं । ।नेपाल ऋषिवंशि कल्याण संघका आधिकारीक प्रतिनिधी चतुरलाल ऋषिदेव  कहा कि हम पुर्ण रुप में बहिष्कार करना चाहते थे पर हमने एेसा नहीं किया । आज  प्रदेश तथा प्रतिनिधी सभा के चुनाव बहिष्कार करने में मोरंड।, सुनसरी, सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, सर्लाही, रौतहट, बारा, पर्सा, चितवन र नवलपरासी  १२ जिला के विभिन्न गाँवाें के मुसहर समुदाय ने विभिन्न जगहाें पर पुर्ण रुप में चुनाव बहिष्कार  किया है । प्रत्येक टोल में चुनाव के सांकेतिक बहिष्कार स्वरुप  काला झण्डा रखा गया था ।  सर्लाही जिला के चन्द्रनगर गांवपालिका के बबरगंज, बिर्ताबजार, दोनबारी टोल, गडहा टोल, पोखरिया के मुसहरी टोल के ४०० से अधिक परिवाराें ने चुनाव का बहिष्कार किया है ।  शाेषण अाैर अन्याय के विरुद्ध उन्हाेंने बहिष्कार का निर्णय किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *