स्वतंत्र मधेश गठबन्धन द्वारा डा सीके राउत की तत्काल निःशर्त रिहाइ की अपील
काठमान्डू ७ दिसम्बर
स्वतंत्र मधेश गठबन्धन द्वारा विज्ञप्ति जारी कर डा सीके राउत की तत्काल रिहाइ की अपील की गई है । अाज सादे लिबास में अाए प्रहरी ने डा राउत काे जनकपुर स्थित उनके निवास स्थान से हिरासत में लिया था । उनपर चुनाव विराेत्धी गतिविधि करने का अाराेप लगाया गया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रहरी के द्वारा बिना किसी सर्च वारंट के अनाधिकृत रुप में डा राउत काे हिरासत में लिया गया अाैर उनके बच्चाें के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया । घर की तलाशी ली गई अाैर डॉ. राउत का निजी कंप्यूटर, हार्ड ड्राइव, मोबाइल, अादि जब्त कर लिया गया है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि शांतिपूर्ण रुप में “नो वाेट” के लिए आह्वान कर रहे डॉ. राउत की गिरफ्तारी से लोकतान्त्रिक मूल्य-मान्यता तथा आधारभूत मानवअधिकार का घोर उल्लंघन हुअा है । स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन डा राउत की निःशर्त रिहाई की माँग कर रहा है ।


