Tue. May 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 10 दिसंबर 2017, रविवार

 

Rashifal

 

मेष (Aries) : अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। उदर विकार के कारण पेट में दर्द हो सकता है। प्रवास हो सके तो आज टाल दीजिएगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus) : किसी भी कार्य को आज आत्मविश्वास के साथ पूर्ण करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। मायके से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों को रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा। संतान के पीछे कुछ खर्च हो सकता है।

मिथुन (Gemini) : नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। वैचारिक रूप से आप में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। फिर भी आर्थिक दृष्टिकोण से सावधानी बरतने का समय है ऐसी गणेशजी की सलाह है।

यह भी पढें   राग और ताल की सुरमयी संध्या: नए अभिभावकों के स्वागत में सजा सांस्कृतिक मंच

कर्क (Cancer) : आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मन में दुःख और असंतोष की भावनाएं रहेगी। आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। परिजनों के साथ गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। धन का अधिक खर्च हो सकता है।

सिंह (Leo) : आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता और बड़ों से लाभ होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार उग्रतापूर्ण न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रह सकती है। आरोग्य संभालिएगा।

कन्या (Virgo) : आज आपके अहं को कोई चोट न पहुंचाए और आपका किसी से झगड़ा न हो, इस बात का ख्याल रखियेगा। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आपका वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। विवाद या झगडे़ से संभव हो तो दूर रहें।

यह भी पढें   बागमती नदी किनारे के बस्तियों को हटाने का काम शुरु

तुला (Libra) : गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाहोत्सुकों को अपेक्षित जीवनसाथी मिलने के योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio) : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।

धनु (Sagittarius) : गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने की सलाह देते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता है। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

यह भी पढें   मधेश सरकार से समर्थन वापस लिया जनमत पार्टी ने, अब सरकार बहुमत परीक्षण की ओर

मकर (Capricorn) : गणेशजी कहते हैं कि आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा सामाजिक कार्यों में भी खर्च हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। क्रोध और नकारात्मक विचारों पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। मतभेदों में न उलझें।

कुंभ (Aquarius) : गणेशजी कहते हैं कि प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान पहनने के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपका मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *