Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साल 2018 को कामयाब बनाने के लिए राशि के अनुसार करें ये आसान उपाय

 

राशि के अनुसार नए साल पर करें ये आसान उपाय

नया साल आने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। पिछले साल जो कुछ अच्छा या बुरा हुआ उसे भूलकर आने वाले समय के बारे में सोचेंगे तो बेहतर चीजें हासिल कर पाएंगे। आपके जीवन को सरल बनाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में सुख समृद्धि के ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से जातक अपनी मेहनत और प्रयास से उत्तम फल प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको राशियों के हिसाब से कुछ ऐसे ही अचूक उपाय बताते हैं जो आपके घर में सुख समृद्धि बनाए रखेंगे…

 मेष राशिः

मेष राशिः

नए साल पर मेष राशि के जातक अपने इष्ट देव की हर रोज पूजा करें और घर में शंख अवश्य रखें। इससे आपके घर में सकारत्मक ऊर्जा आएगी और सुख और आर्थिक समृद्धि का वास होगा। आप जब किसी जरूरी कार्य से बाहर जाएं तो घर के दक्षिण दिशा में गुड़ की एक डली छोड़कर जाएं, कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।
वृष राशिः
वृष राशिः

वृष राशि के जातक को नए साल 2018 से शुक्रवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे घर में आर्थिक समृद्धि तो आएगी ही आएगी, साथ में पारिवारिक समस्याएं भी खत्म होंगी। रोजना गाय को कच्चे चावल खिलाएं, यह आपके लिए शुभ रहेगा।

 मिथुन राशिः

मिथुन राशिः

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि के जातक नए साल पर बांस की बनी बांसुरी को खरीद कर भगवान कृष्ण के पास रख दें। ऐसा करने से परिवार में हमेशा प्रेम और सहयोग बना रहेगा। घर में धन-वैभव की कमी नहीं आएगी। साथ ही हर रोज गाय को हरी घास जरूर खिलाएं।

 कर्क राशिः

कर्क राशिः

कर्क राशि के जातक साल 2018 पर शुभ मुहूर्त में दो मुखी रुद्राक्ष जरूर धारण करें। अगर हो सके तो शुक्ल पक्ष की सोमवार के दिन जरूर पहनें। साथ कबूतरों को दाना जरूर डालें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और परिवार में शांति बनी रहेगी।

सिंह राशिः

सिंह राशिः

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातक नए साल से सोने से अपने सिरहाने तांबे के लोटे में जल भरकर रखें और सुबह जल्दी उठकर घर की पूर्व दिशा में पानी छिड़क दें। साथ ही हो सके तो किसी जरूरतमंद या अंधे व्यक्ति को खाना जरूर खिलाएं। भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी। घर में हमेशा के लिए सुख समृद्धि बनी रहेगी।

 कन्या राशिः

कन्या राशिः

नए साल 2018 से कन्या राशि के जातक गरीब व्यक्ति को गुड़ और साबुत मूंग का दान करें। हमेशा समृद्धि बने रहने के लिए घर के उत्तर-पश्चिम कोण में मिट्टी के बर्तन में सोना या चांदी के सिक्के हरे कपड़े बांधकर रखें। फिर बर्तन को गेंहू या चावल से भर दें। ऐसा करने से हमेशा आपके घर में खुशी बनी रहेगी और लक्ष्मी मां का आशीर्वाद बना रहेगा।

 तुला राशिः

तुला राशिः

तुला राशि के जातक, नए साल से हर रोज आप या फिर घर का कोई बड़ा मेंबर सोने से पहले अपने इष्ट देव को याद करके दो फूल वाले लौंग और कपूर को साथ में जला लें और उसकी खुशबू को पूरे घर में फैला दें। धन-वैभव की कमी नहीं होगी। साथ ही शुक्रवार के दिन घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में सफेद कपड़े में चावल बांधकर लटका दें। इससे रूके हुए मांगलिक कार्यों में तेजी आएगी।

 वृश्चिक राशिः

वृश्चिक राशिः

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल पर आप घर के पूर्व-दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब लगा दें और उसे हमेशा जलने दें। साथ ही रसोई घर में संतो की तस्वीर लगा दें। हमेशा घर में शांति बनी रहेगी और भगवान की कृपा हमेशा आपके साथ देगी

धनु राशिः

धनु राशिः

धनु राशि के जातक, नए साल से भिखारियों को घर से निराश न लौटने दें, उन्हें कुछ न कुछ अवश्य दें। साथ ही रोटी बनाते समय तवा के गर्म होने पर पहले उस पर पानी के छीटें डालें और फिर रोटी बनाएं। इससे घर से कलह दूर रहेगा और हमेशा परिवार में प्यार बना रहेगा।

मकर राशिः

मकर राशिः

साल 2018 से मकर राशि के जातक, परिवार में हमेशा खुश-शांति और आर्थिक समृद्धि बनाए रखने के लिए गेंहू में 100 ग्राम काले चने डालकर शनिवार के दिन पिसवाएं। साथ ही घर के पश्चिम दिशा में हरी या फिर श्यामा तुलसी का पौधा लगाएं।

 कुंभ राशिः

कुंभ राशिः

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल पर आप सबसे पहले घर के टूटे हुए बर्तनों को घर से निकाल दें। साथ घर के पश्चिम-उत्तर दिशा में जरूरी डॉक्यूमेंट रखें। मनी प्लांट का पौधा आप घर में लगा सकते हैं।

 मीन राशिः

मीन राशिः

मीन राशि के जातक, नए साल से हर रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे घर में सभी तरह के रोग और कलह खत्म होगी। संभव हो सके तो सुख-समृद्धि यंत्र की हर रोज पूजा करें।
नवभारत टाइम्स से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *