डा.सिके राउत की गिरफ्तारी विरुद्ध मानव अधिकार आयोग में शिकायत दर्ज एवं विरोध
मनोज बनैता, सिरहा, २४ मंसिर ।

डा. सिके राउत के गिरफ्तारी के कारण स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग में सरकार विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है । स्वतन्त्र मधेश गठबंधन के अनुसार डा. राउत की गिरफ्तारी गैरकानुनी अाैर अमानवीय है । गठबन्धन द्वारा जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार हरेक नागरिक काे अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता, कानूनी सर्वोच्चता, मानवाधिकार का पूर्ण पालना तथा लोकतन्त्र प्रति प्रतिबद्ध रहनेका पूर्ण अधिकार है और ये बात घोषित नेपाली संविधान मे भी लिखा गया है । विज्ञप्ति के अनुसार स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन अपने सम्पूर्ण गतिविधि कानुन के दायरे मे रहकर ही करता आया है । ‘नेपाली प्रशासन ने गैरकानूनी, गैरलोकतान्त्रिक और अमानवीय ढंग से राउत को गिरफ्तार कर हिरासत मे रखने के कारण आज २०७४ साल मंसीर २४ गते २.०० बजे राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग मे शिकायत दर्ज कराया गया है । सिरहा के स्वराजी ऋषि राज कुशवाहा के अनुसार आज सिरहा के विभिन्न स्थान मे स्वराजियों ने काला पट्टी बाँधकर शान्तिपूर्ण रुप से बिरोध प्रदर्शन किया है ।

