Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 11 दिसंबर 2017, सोमवार

 

daily horoscope for 11 december 2017 by bejan daruwala

मेष (Aries): लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। व्यापार-धंधे में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा।

वृषभ (Taurus): दिन की शुरुआत से ही ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर आएंगे। तेजी से बदलते हुए विचार आपको उलझन में डाल देंगे। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। मित्रों सगे- संबंधियों और पड़ोसियों के साथ सम्बंध सौहाद्रपूर्ण रहेंगे और आर्थिक दृष्टि से गणेशजी की कृपा से आपको लाभ होने का योग है।

मिथुन(Gemini): परिवारजनों के साथ वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों में विचारों की अपेक्षा कम सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा। किसी के साथ भावना भरे संबंधों में बंधेंगे और उससे मन की चिंता दूर होगी।

कर्क(Cancer): आज का दिन घर से बाहार जाने का तथा मित्रों से लाभ मिलने का दिन है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अधिक संवेदनशील न रहने के लिए गणेशजी कहते हैं। आज आप कानूनी विषयों में निर्णय बहुत सोच-समझकर करिएगा।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने अयोध्या में

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गृहस्थ जीवन में माधुर्य छाया रहेगा। उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। माता से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।

कन्या(Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज के लाभदायक दिन से आपकी वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई- बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के सानिध्य से मन रोमांचित रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा।

तुला(Libra): आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकते हैं। दुर्घटना से बचें। आज व्यापार में विस्तार होगा और आय में वृद्धि होगी। धनलाभ का प्रबल योग है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। विचारों में कुछ दुविधा और अस्थिरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मिलना-जुलना होगा।

वृश्चिक(Scorpio): 
घर में सुख-शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको स्वभाव में उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   योगी अंकित नाथ महाराज जी का ग्यारह दिवसीय अग्नि हठ योग जनकपुरधाम में संपन्न

धनु (Sagittarius): आज का दिन शुभ फल प्रदान करने वाला है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी। उच्चाधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। पिता और बडों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। फिर भी आर्थिक योजना बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे।

मकर (Capricorn): खान-पान पर ध्यान नहीं रखेंगे तो आज तबीयत खराब होने की आशंका है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मरीज की चिकित्सा, प्रवास या व्यापारिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार और क्रोध को दूर रखने से बहुत सी मुसीबतों से बच जाएंगे। नौकरी-धंधे में कुछ सावधान रहने की आवश्यकता है। नए सम्बंध स्थापित करते समय भी सावधानी रखें।

यह भी पढें   सभापति लामिछाने का भारत में भव्य स्वागत

कुंभ (Aquarius): अ नैतिक कृत्यों से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखें, इससे पारिवारिक कलह को आप टाल सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखिएगा। खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। आर्थिकरूप से तंगी रहेगी। शारिरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता बनी रहेगी।

मीन (Pisces): घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बने रहने से आप अपने दैनिक कार्यों को आत्मविश्वासपूर्वक अच्छी तरह कर सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। हालांकि आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में साथ काम करने वालों और अधीनस्थ व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *