Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 13 दिसंबर 2017, बुधवार

 

daily horoscope for 13 december 2017 by bejan daruwala

 

मेष(Aries): आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा।

वृषभ(Taurus): चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंच सकती है। उग्र दलीलों या वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, उसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन(Gemini): आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधा आएगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क(Cancer): आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा। संबंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मित्रों के साथ हुई भेंट से आज मन प्रसन्न होगा।

यह भी पढें   कांग्रेस अध्यक्ष गगन थापा आज स्याङ्जा जाएंगे, मनकामना मंदिर का करेंगे उद्घाटन

सिंह(Leo): आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने के समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लें, ऐसी गणेशजी सलाह देते है। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे।

कन्या(Virgo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा। प्रियजनों का मिलन आनंददायक होगा। उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   हुंकार मधेश द्वारा २५ जिलों में 'संपर्क व्यक्ति' नियुक्त, 'हुंकार हुलाकी यात्रा' की तैयारी तेज

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि वर्तमान समय में आप अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त रहेंगे। दृढ़ विचार और आत्मविश्वास से कार्य पूरे कर सकेंगे। भागीदारों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। दांपत्य जीवन में निकटता अनुभव होगा।

वृश्चिक(Scorpio): आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। उनकी तरफ से मिले हुए भेंट-उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।

धनु (Sagittarius): पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों से बचें। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बनेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आज मन प्रसन्न होगा।

यह भी पढें   नेपाल प्रीमियर लीग के विजेता को मिलेंगे डेढ़ करोड़ रुपये

मकर (Capricorn): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश से रिश्तेदारों के समाचार से आपका मन खुश होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। आमोद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कीर्ति प्राप्त होगी। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन का व्यय होगा। छोटे से प्रवास या पर्यटन की संभावना है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आपको आज कार्यभार में सफलता के साथ यश भी मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेग। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। नौकरी-धंधा के स्थल पर साथ काम करने वाले आपका सहायक बनेंगे। घर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com