प्रधानमंत्री और प्रचण्ड की मुलाकात
काठमाडौं–१६ दिसंबर
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के बीच शनिबार सुबह मुलाकात हुई है ।
प्रधानमन्त्री निवास वालुवाटार में हुई भेटवार्ता में समसामयिक राजनीतिक अवस्था, नई सरकार गठन और राजनीतिक नियुक्ति तथा तबादले और प्रोन्नति के विषय में बात चीत होने की बात कही जा रही है ।
प्रचण्ड के प्रेस सहयोगी मनहरी तिमल्सिना ने कहा कि कामचलाउ भूमिका में देउवा सरकार राजनीतिक महत्व रखने वाले निर्णय नहीं करने की चेतावनी प्रधानमन्त्री को प्रचण्ड ने डी है । अगर निर्णय लेना ही है तो सहमति में ली जा सकती है .


