२ न.प्रदेश के गांवपालिका महासंघ के संयोजक में पर्सा के बिजय चौरसिया
हिमालिनी संवाददाता। २ नं. प्रदेश में जितने भी गांवपालिका पड़ते है, उनके प्रमुखो का सम्मेलन बर्दिबास में आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में पर्सा के पकहा गांवपालिका से स.स.फोरम के निर्वाचित प्रमुख विजय चौरसिया के संयोजकत्व में गांवपालिका महासंघ गठन किया गया।
करिब ८० गांवपालिका प्रमुखो के सहभागिता में महासंघ के संयोजक के रुप में पकहामैनपुर गांवपालिका प्रमुख विजय चौरसिया को सर्वसम्मति से चुना गया।
प्रदेश नं. २ के सभी गाँवपालिका के प्रमुखबीच कार्यगत एकता करके जिल्ला भित्र सञ्चालन होनेवाले विकास निमार्ण कार्य में में गांवपालिकाओ के साथ सहकार्य करके विकसित और समद्ध गांवपालिका बनाने के उद्दश्य के साथ महासंघ गठन करके योजना तथा कार्यक्रम संचालन करने का समझदारी बना है, संयोजक चौरसिया ने जानकारी कराया ।
संयोजक चौरसिया पूर्व में शिक्षा क्षेत्र से जुडे है, अपने मेहनत के बल पर समाज मे मुक़ाम हासिल किया और सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निर्वाह करते है। उनकी स्वच्क्ष छवि गांवपालिका में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने में सहायक होगी। पर्सा जिल्ला को एक और महत्वपूर्ण जिमेवारी मिलने से अपनी जबाबदेही पर खड़ा उतरने की चुनौती भी है।


