Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाे नम्बर प्रदेश में मधेसी गठबन्धन की सरकार बनेगी : महताे

19 दिसम्बर

 

राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के अध्यक्ष मण्डल के नेता राजेन्द्र महतो ने कहा है कि दाे नम्बर प्रदेश में मधेसी गठबन्धन की सरकार बनेगी अाैर कुछ समय बाद पार्टी एकता की जाएगी ।

महतो ने कहा कि मधेस की जनता ने दाेनाें दलाें काे मिलकर जाने का अादेश दिया है । फाेरम के साथ हमारा गठबन्धन जारी है ।

‘मधेसी जनता की भावना के अनुसार ही गठबन्धन किया गया था, जिसे जनता अनुमोदन कर चुकी हे। अब गठबन्धन ही सरकार बनाएगी, बाद में पार्टी एकता भी हाेगी । उन्हाेंने कहा कि चुनाव भी मधेश के लिए अान्दाेलन ही था ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के भीतर सहमति होने की संभावना न्यून

उन्हाेंने एमाले अाैर माओवादी गठबन्धन की सरकार में सहभागी हाेने के विषय में कहा कि इस पर काेई विचार विमर्श नही‌ हुअा है । उन्हाेंने कहा कि वा स्वयं सक्षम हैं उन्हें शायद किसी की जरुरत भी नहीं है ।  प्रदेश नम्बर २ के ६४ सीट में फोरम अाैर राजपा २० अाैर १५ सीट पर जीत प्राप्त किया है। समानुपातिक में राजपा दूसरे स्था पर है वहीं  फोरम तीसरे स्थान पर है ।

यह भी पढें   सुशीला कार्की सरकार का फैसला न्यायिक स्वतंत्रता पर आघात है

प्रतिनिधि सभा में राजपा ११ सीट अाैर फोरम १० सीट में  विजयी हुए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *