पुरुष म्यादी प्रहरी के साथ सहायक इन्सपेक्टर द्वारा बलात्कार
भोजपुर में पुरुष म्यादी प्रहरी के साथ सहायक इन्सपेक्टर द्वारा बलात्कार करने की घटना सामने अाई है । रामप्रसादराई गाउँपालिका स्थित मानेभन्ज्याङ्ग में सहायक इन्सपेक्टर द्वारा बलात्कार किया गया है ।
ड्युटी के समय में मानेभन्ज्याङ्ग प्रहरी चौकी के इन्चार्ज प्रहरी नायव निरीक्षक (सहायक इन्सपेक्टर) ४७ वर्षीय रामबाबु यादव ने म्यादी प्रहरी हरि बहादुर राना (नाम परिर्वतन) के साथ बलात्कार किया है ।
ड्युटी के समय म्यादी प्रहरी काे गत मंसिर २१ गते रात में बाथरुम में बम हाेने की बात कहकर डराया अाैर फिर उसके साथ बलात्कार करने की बात पीडित ने बताई ।
घटना की जाँच के लिए जिला प्रहरी कार्यालय भोजपुर ने यादव काे जिला कार्यलय में रखा है यह जानकारी डिएसपी दिपेन्द्र पन्जियार थारु ने दी है ।


