Thu. Oct 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 20 दिसंबर 2017, बुधवार

 

 

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। स्थायी संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज में सावधानी रखने की जरूरत है। महिला वर्ग से नुकसान होने की आशंका है। किसी धार्मिक कार्य में या धार्मिक स्थान पर जाने का अवसर आएगा।

 वृषभ(Taurus): अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से आपका स्वास्थ्य खराब होगा। समय से भोजन और नींद न लेने के कारण मानसिक रूप से बेचैनी अनुभव हो सकती है। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। भेंट-उपहार मिलने से खुशी होगी। आज आपको विदेश में रहने वाले स्नेहीजन या मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मिथुन(Gemini): लंबी अवधि की आर्थिक योजना के लिए अनुकूल दिन है। गणेशजी बताते हैं कि आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभदायक है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। आज कई लाभ हासिल करने का दिन है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ का अवसर मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे।

यह भी पढें   नेपाल में वाहनों से सालाना 26.34 अरब रुपये का कर संग्रह, बागमती सबसे आगे

कर्क(Cancer): गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा वालों को ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकर वर्ग और ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृध्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ आमोद-प्रमोद तथा वस्त्राभूषणों का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।

कन्या(Virgo): गणेशजी कहते हैं कि आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। आपका शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। पिता से लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य पूर्ण होने में सरलता रहेगी।

यह भी पढें   कोलकाता भगदड़ मामले की जांच तेज, सात गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका

तुला(Libra): वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। योग्य जगह पर पूँजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई- बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल- मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक(Scorpio): ग 
णेश जी कहते हैं कि आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे। लक्ष्मी जी की कृपा रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वजनों के मिलने से मन में खुशी रहेगी। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अवरोध आ सकता है।

तुला(Libra): आज भाग्य साथ देगा लाभ के लिए जोखिम भी ले सकते हैं। सही जगह पर पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई-बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल-मिलाप रहेगा। छोटे धार्मिक यात्रा का आयोजन कर सकेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मकर(Capricorn): आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधा आ सकती है। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढें   महानवमी पर भारत विकास परिषद ने किया कन्या पूजन

कुंभ(Aquarius): नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे, गणेशजी की कृपा आपके साथ है। अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है, इसका पूरा ध्यान रखें। आज आपके खर्च का दिन है। ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को शांति मिलेगी।

मीन(Pisces): गणेशजी बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। प्रिय व्यक्ति की निकटता आपको हर्षित करेगा। आर्थिक लाभ होगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com