चैत्र ८ गते से एसइई की परीक्षा
भक्तपुर–२० दिसम्बर
परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय २०७४ साल की एसइई परीक्षा आगामी चैत ८ से सञ्चालित करने जा रही है । परीक्षा सञ्चालन समिति के आज हुए बैठक ने यह निर्णय किया है परीक्षा नियन्त्रक अम्बिकाप्रसाद रेग्मी ने यह जानकारी दी है ।
सुबह ८ बजे से ११ बजे तक हाेने वाली परीक्षा के पहले दिन चैत ८ गते बिहीबार अनिवार्य अंग्रेजी, वेदविद्याश्रम की अाेर अनिवार्य संस्कृत भाषा अाैर साहित्य विषय की परीक्षा हाेगी ।
चैत ९ गते शुक्रबार अनिवार्य नेपाली अाैर गैर नेपाली विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी की परीक्षा हाेगी । चैत १० गते शनिबार अाैर ११ गते आइतबार चैत्र दशहरा के कारण परीक्षा सञ्चालन नही हाेगी उस दिन छुट्टी रहेगी यह जानकारी नियन्त्रक रेग्मी ने दी है ।
अन्तिम दिन चैत २० गते प्राविधिक तरफ फ्लोरिकल्चर एण्ड नर्सरी म्यानेजमेण्ट, भेटेरनरी ल्याव्रोटरी टेक्निक, इण्ड्रष्ट्रियल इन्स्टलेसन एण्ड मेन्टिनेन्स, अब्जेक्ट खोरेन्टेड प्रोग्रामिङ, इष्टिमेटिङ कस्टिङ एण्ड सुपरभिजन अाैर ऐच्छिक विषय में गायन, संगीत, वाद्यवादन अाैर नृत्य की परीक्षा हाेगी ।


