Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल: 21 दिसंबर 2017, गुरुवार

 

मेष(Aries): गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, निवेश कर सकते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे़ इसका ध्यान रखें।

 वृषभ(Taurus): आज मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से उपहार मिल सकता है और आपका धन खर्च होने का कारण यही होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में लाभ हो सकता है। संतानो से भी लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ मिलेगा। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा।

मिथुन(Gemini): सृजनशक्ति में नया संचार होगा। साहित्यकला के क्षेत्र में आप अपनी सृजनात्मकता प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण के साथ वाद-विवाद न हो ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता नजर आएगा।

कर्क(Cancer): परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। आर्थिक लाभ अवश्य होगा लेकिन मध्याह्न के बाद धन संबंधी काम पहले बाधित फिर सफल होगा। पूंजी निवेश का कार्य संभलकर करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। मनोरंजन एवं आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा।

यह भी पढें   अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की दम घुटने से मौत

सिंह(Leo): वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

कन्या(Virgo): आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।

तुला(Libra): गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रह सकती है, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति न आए, इस बात का ध्यान रखें। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में प्रतिकूलता दिखेगी। आपका प्रफुल्लित मन अस्वस्थ होगा। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे।

यह भी पढें   चीन से आई भीषण बाढ़ का खतरा, काठमांडू से धादिङ, रसुवा और चितवन जाने वाले वाहन रोके गए

वृश्चिक(Scorpio): दिन शुभ फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बहस न हो, ध्यान रखें। आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके कार्य की बहुत प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी।

धनु(Sagittarius): आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर(Capricorn): व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सांसारिक प्रश्नों और विषयों के लिए आप आज उदासीनवृत्ति से व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा। अदालती कार्यवाही से संभलकर चलिएगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पडे़ इसका ध्यान रखें। भाई-बहनों के साथ अधिक मेल-जोल रहेगा। सगे-सम्बंधियों तथा मित्रों का आपके यहां आगमन होने से आनंद अनुभव करेंगे।

यह भी पढें   धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर नेपाली कांग्रेस स्थापना काल से ही हैं : विमलेन्द्र निधि

कुंभ(Aquarius): आज का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रो से हुई भेट से आनंद होगा। विद्यार्थीयों के लिए अच्छा समय है। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। मध्याह्न के बाद आर्थिक लाभ की संभावना है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक तथा शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। व्यापारी वर्ग को अटका हुआ धन मिल सकता है।

मीन(Pisces): आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आप मनोरंजन का कार्यक्रम बनांएगे। मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com