Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गैस प्लान्ट दुर्घटना के बाद नेपाल भारत सीमा पर भारतीय प्रशासन द्वारा अलर्ट

 

मोतिहारी।

भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। सीमा से सटे पर्सा जिला वीरगंज के भवानीपुर गांव के समीप स्थित सुपर गैस एलपीजी प्लांट में की सूचना मिलते ही, दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोलियम पदार्थ के डिपो की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया। इसके साथ अग्निशमन दस्ता के सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी श्रीप्रकाश और डीएसपी राकेश कुमार ने स्थनीय पुलिस को निर्देश दिया है कि सघन गश्ती और नेपाल द्वारा आयातित एलपीजी गैस टैंकरों को शहर के बाहर ही पाíकंग की व्यवस्था करें। पेट्रोलियम डिपो के आसपास संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया है। बता दें कि नेपाल उक्त क्षेत्र में स्थित प्लांट में आंग का तांडव ऐसा है की लोग आसपास नहीं पहुंच पा रहे है। रक्सौल के अलावा नेपाल के विभिन्न जिलों से करीव आठ अग्निशमन सेवा की वाहन आग पर काबू पाने में जुटे है। समाचार लिखे जाने तक 11 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इसमें भारी जानमाल की क्षति हुई है। एलपीजी गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फटने लगा है। आग फैलने की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। उक्त स्थल पर नेपाल जिला प्रशासन कैम्प कर रहा है। सीमावर्ती रक्सौल प्रशासन आग पर काबू पाने के लिए हर संभव सहयोग में जुटा है।

By Jagran 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com