Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी को प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा तो राजपा आन्दोलन में उतर आएगीः वृषेशचन्द्र लाल

 

काठमांडू, २२ दिसम्बर । राष्ट्रीय जनता पार्टी के नेता वृषेशचन्द्र लाल ने कहा है कि कैलाली क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद रेशमलाल चौधरी को तत्काल विजेता प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा तो राजपा आन्दोलन में उतर आएगी । शुक्रबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में निर्वाचन आयोग को चेतावनी देते हुए नेता लाल ने यह बात बताया है । स्मरणीय है, मार्गशीर्ष २१ गते सम्पन्न प्रदेश तथा प्रतिनिधिसभा चुनाव में कैलाली–१ से राजपा उम्मीदवार रेशमलाल चौधरी अपने प्रतिद्वन्द्वी को लगभग २१ हजार मतान्तरण से पराजित करते हुए विजयी हुए थे । लेकिन टिकापुर हत्याकाण्ड में चौधरी को दोषी मानते हुए की गई विवाद के कारण अभी तक उनको प्रमाणपत्र नहीं मिला है ।

यह भी पढें   समय पर खाद न दे पाने वाले कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए : प्रभु साह
रा.ज.पा. नेपाल के उपाध्यक्ष बृषेश चन्द्र लाल

कार्यक्रम में बोलते हुए नेता लाल ने कहा– ‘रेशम चौधरी के ऊपर निर्वाचन आयोग अन्याय कर रहा है, विभेदकारी व्यवहार कर रहा है । निर्वाचन आयोग को सचेत करना चाहते हैं कि रेशम को तत्काल वारिस मार्फत प्रमाणपत्र दिया जाए, नहीं तो निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता के ऊपर प्रश्न उठ सकता है, आन्दोलन हो सकता है ।’ उनका कहना है कि रेशम चौधरी आरोपी हैं, अभियुक्त नहीं । नेता लाल ने यह भी आग्रह किया की उनके ऊपर जो भी अनावश्यक और तथ्यहीन आरोप लग रहा है, उसमें तत्काल छानबिन हो और सत्यतथ्य बाहर लाया जाए ।
कार्यक्रम में बोलते हुए नवनिर्वाचित सांसद रेशम की धर्मपत्नी रञ्जिता चौधरी ने कहा है कि पुलिस प्रशासन ने थारु समुदाय के ऊपर अत्याधिक दमन किया है । उनका कहना है कि कैलाली में जो हुआ, उसमें नेपाल सरकार ही दोषी है, इसमें सत्य–तथ्य छानबिन होना चाहिए । रञ्जिता ने आगे कहा– ‘२ वर्ष ७ महिना हो चुका है, अभी भी सत्यतथ्य बाहर नहीं आ पाया है । उस दिन कफ्र्यु के बीच सिर्फ थारु समुदाय के घर में आग लगा है ।’ उनका कहना है कि आज भी थारु समुदाय के ऊपर पुलिस दमन कर रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘चुनाव और विजयी घोषणा होने के बाद भी हम लोगों को धनगढी में प्रवेश नहीं मिला है । जनमत को कदर करने की बजाय प्रशासन ने हमारे ऊपर अन्याय किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *