Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीन तलाक बिल पेश करने पर तीन तलाक पीडि़त ने एक स्वर में कहा है कि आज को उनके लिए ईद से भी बड़ा पर्व है।

 

 

लखनऊ (जेएनएन)। नरेंद्र मोदी सरकार के आज लोकसभा में तीन तलाक बिल पेश करने पर तीन तलाक पीडि़त महिलाएं बेहद खुश हैं। सभी ने एक स्वर में कहा है कि आज को उनके लिए ईद से भी बड़ा पर्व है।

एक ओर जहां तीन तलाक पीडि़त महिलाएं इस बिल को सदन में पेश करने पर बेहद प्रसन्न है, वहीं आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपना विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। विपक्ष भी बिल के समर्थन में नहीं है। इन सब के बीच तीन तलाक पीडि़त महिलाओं ने इस बिल को और आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज तलाक-ए-विद्दत यानी एक साथ तीन तलाक देने की प्रथा पर रोकथाम के लिए  बिल लोकसभा में पेश किया। इस बिल में एक साथ तीन तलाक देने पर तीन वर्ष तक की सजा का प्रावधान किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com