Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

साउथ कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग दो लोगों की मौत

 

कैलिफोर्निया, एएनआई।

 

साउथ कैलिफोर्निया में शुक्रवार को अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया है। यह घटना कैलिफोर्निया के लोंग बीच शहर में हुई है। प्रशासन का कहना है कि ये कार्यस्थल (वर्कप्लेस) में हुई हिंसा है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिती गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार दोपहर को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 2.25 बजे यह घटना घटी। घटना के जारी किए गए वीडियो में बिल्डिंग से कई लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढें   मोरक्को के लिए वीज़ा आवेदन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव,नई दिल्ली जाने की बाध्यता समाप्त

 

वारदात वाली जगह टू स्टोरी बिल्ड‍िंग में कई कॉरपोरेट लॉ ऑफिस मौजूद हैं। सूचना मिलने पर स्वैट टीम और बाकी पुलिस अधिकारियों ने बिल्डिंग को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आरोपी को भी वारदात स्थल पर मार गिराया गया। पुलिस इस मामले की हत्या के केस के रूप में जांच कर रही है। कैलिफोर्निया के मेयर ने इस घटना की ट्विटर पर पुष्टि की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com