Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आंध्र प्रदेश के संगीत कुमार ने कहा ऐश्वर्या राय बच्चन मेरी माँ है

 

आंध्र प्रदेश का एक लड़का इन दिनोंं अच्‍छी चर्चा बटोर रहा है। दरअसल, उसने दावा किया है कि बच्चन परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन उसकी मां हैं। 29 साल के संगीत कुमार राय का कहना है कि ऐश्‍वर्या राय ने लंदन में आईवीएफ तकनीक के जरिए उसे जन्‍म दिया है। विशाखापट्टनम में रहने वाले इस युवक ने अपने पिता का नाम आदिवेलु रेड्डी बताया है। उसका कहना है कि लंदन में साल 1988 में उसका जन्म हुआ था। दो साल तक ऐश्वर्या के माता-पिता वृंदा और कृष्णराज राय ने उसकी परवरिश की थी। हालांकि बाद में उसके पिता उसे विशाखापट्टनम के चोडावरम ले आए थे। उसने बताया कि मेरे अंकल का नाम आदित्य राय है।

मीडिया को दिए बयान में संगीत का यह भी कहना है कि परिवार ने धीरे-धीरे उसके जन्‍म से जुड़े सबूत मिटा दिए। 27 साल तक अलग रहने के बाद अब उसे अपनी मां (ऐश्‍वर्या) के साथ रहना है। उसका यह भी कहना है कि उसकी मां ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *