हलेसीबाजार में आगलगी : सात घर जलकर नष्ट

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ जनबरी ।
खोटांग के हलेसीबाजार में बीती रात हुई आगलगी में सात घर जलकर नष्ट हो गए । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस आगलगी में हलेसी तुवाचुंग नगरपालिका—७ महादेवस्थान के व्यवसायी मगम राई, उचित बहादुर राई, तम्बराज राई और अम्बराज राई के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए जबकि अन्य घरों में आंशिक क्षति हुई है ।

